टी एस सिंहदेव ने पत्रकारों को फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स मानकर टीकाकरण में प्राथमिकता देने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन सिंह को पत्र लिख कर प्रदेश के पत्रकार साथियों को फ्रंट लाईन कोरोना वारियर्स मानकर टीकाकरण में प्राथमिकता देने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि हम इस जंग में प्रिंट-इलेक्ट्रानिक एवं वेब मीडिया के पत्रकार साथियों के योगदान नहीं भूल सकते। पिछले वर्ष से ही मीडिया के साथियों ने कोरोना के बारे में जागरूकता बढ़ाने में और जमीनी सच्चाई से अवगत कराने में सराहनीय काम किया है। उनकी सुरक्षा भी, खास कर कोरोना की इस दूसरी लहर के बीच, हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें हर संभव प्रयास करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *