दुर्ग ।जिले में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए। जिले में संचालित कोविड-19 हॉस्पिटल व कोविड-19 सेंटर में समन्वय के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार मरीजों के सुचारु उपचार व्यवस्था के लिए प्रशासकीय एवं चिकित्साकीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोविड-19 हॉस्पिटल एस.एस.आई.एम.एस परिसर भिलाई के लिए प्रशासकीय अधिकारी श्री हरेश मंडावी आयुक्त नगर पालिका निगम दुर्ग तथा चिकित्सकीय अधिकारी डॉ. सी.बी.एस बंजारे और डॉ. बसंत चौरसिया होंगे । कोविड-19 सेंटर सी.सी.एम कचांदूर के लिए प्रशासकीय अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई, श्री अरुण वर्मा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग तथा चिकित्सकीय अधिकारी डॉ. अनिल शुक्लाऔर डॉ. मनोज दानी होंगे। कोविड-19 जिला चिकित्सालय दुर्ग के लिए प्रशासकीय अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग तथा चिकित्सकीय अधिकारी डॉ. पी. बालकिशोर सिविल सर्जन दुर्ग और डॉ. अखिलेश यादव होंगे। कोविड केयर सेंटर के लिए श्री विपुल गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी धमधा चिकित्सकीय अधिकारी डॉ. भुनेश्वर कठौतिया होंगे।
कोविड-19 हॉस्पिटल के लिए प्रशासकीय अधिकारी और चिकित्सकीय अधिकारी नियुक्त
