दुर्ग । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी अधिकारियों को धारा 144 के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि इस बात की आशंका है कि लॉकडाउन के पूर्व लोग समूहों में निकलें जिससे कॉविड प्रोटोकोल के अनुपालन में दिक्कतें हो सकती है। धारा 144 के अंतर्गत उल्लंघन वाले मामलों पर कड़ी कार्रवाई करें, बाजारों में सघन मॉनिटरिंग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराएं।
दुर्ग जिले में लगी है धारा 144, समूह में निकले तो होगी कार्रवाई…कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश
