पाटन। पाटन राज ठेठवार यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन 3 व 4 अप्रैल को सेलूद में आयोजित था। समाज अध्यक्ष् नागेश्वर यादव ने बताया कि तेजी से बढ़ रहे कोविड संक्रमण को देखते हुवे व जिला कलेक्टर द्वारा धारा 144 लागू किये जाने व कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करते हुवे यह निर्णय लिया गया है कि वार्षिक अधिवेशन व समाजिक चुनाव का कार्यक्रम स्थगित किया जाय। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी बैठक का आयोजन कर पदाधिकारियो का चुनाव भी कराया जाएगा।
