कोरोना संक्रमण को लेकर सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है

पाटन। 01 अप्रेल से 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के टीकाकरण का कार्य आरंभ हुआ। टीकाकरण के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों ही केंद्रों में बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंच रहे है।
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में पत्रकार संघ पाटन अध्यक्ष संदीप मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजू मिश्रा ने भी टीका लगवाया।
पत्रकार संघ पाटन अध्यक्ष एवं news24carate के संपादक संदीप मिश्रा ने कहा कोरोना संक्रमण को लेकर सुरक्षित होने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। हमेशा मास्क लगाये और सैनिटाइजेशन करते रहे । इसके साथ ही टीका भी लगवा लें और प्रतिरोधी क्षमता पूरी तरह से विकसित कर लें तो कोरोना संक्रमण की गंभीरता काफी हद तक कम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *