दुर्ग। रंगों का त्योहार होली मनाने का अपना आनंद है, इस दिन प्रकृति भी होली टेसू के फूलों से खेलती है। नगाड़े की थाप और हाथ में अबीर-गुलाल लिए जन मानस गलियों में, गलियारों में एवं सड़कों पर होली खेलने उमड़ पड़ते। परंतु पिछले वर्ष की तरह ही कोरोनावायरस से सुरक्षित रहने इस बार की होली भी कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाने का निर्णय प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने लिया तथा प्रदेश वासियों एवं संगठन के सदस्यों से आग्रह किया। एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि, इस वर्ष होली उत्सव सादगीपूर्ण तरीके से डिजिटल माध्यम से एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित कर मनाया जाएगा। जिस तरह से इस समय कोरोना फैल रहा है उसे देखते हुए, शासन द्वारा जारी कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। जान है तो जहान है कि तर्ज पर एसोसिएशन की ओर से एक विडियो जारी कर प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने, सदस्यों एवं प्रदेशवासियों से डिजिटल माध्यम एवं कोविड गाइड लाइन के अनुसार होली उत्सव मनाने का आग्रह किया है।
इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक राजपत्रित अधिकारी संघ ने अबीर गुलाल के जगह, डिजिटल होली खेलने की कि अपील
