? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
गरियाबंद जिला में अक्सर गर्मी के महीने में खासकर देवभोग, मैनपुर, की बिजली व्यवस्था जवाब देने लगती है जैसी गर्मी के महीना दस्तक देती है बिजली कटौती और लो वोल्टेज लोगों को परेशानी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं फिलहाल छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा गरियाबंद जिले में बिजली के लोड शेड टाइम टेबल जारी की गई है जिसके तहत तय समय सीमा अंतर्गत बिजली की यह लोड सेटिंग टाइम टेबल के अनुसार बिजली की कटौती होनी है यह समय सारणी 28, मार्च, 2021 से लेकर 02, अप्रैल, 2021 तक जारी रहेगा
बिजली विभाग द्वारा जारी किया गया यह टाइम टेबल सभी फीडर के ऊपर डिस्ट्रीब्यूटर किया गया है इसमें देवभोग, को पहले रखा गया है देवभोग,माडा गांव, अमलीपदर, मैनपुर, धवलपुर, इंदा गांव, बिंद्रा नवागढ़, कोसमी, गोहरपदर, शामिल है अलग-अलग टाइम पर एक निश्चित समय सीमा पर बिजली की कटौती होना है जिससे कि लो वोल्टेज की समस्या को कुछ हद तक दूर करने का बिजली विभाग का एक है पैमाना या ट्रिक होता है और इसका उपयोग करने बिजली विभाग जा रही है ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू से हो सके
यहाँ समझे आसानी से समय सारणी
- बिजली कटौती टाइम टेबल में सबसे पहले देवभोग को रखा गया है इसमें देवभोग, माडा गांव, अमलीपदर, शामिल है यहां सुबह 7:00 बजे से 10:05 तक बिजली कटौती होगी तो दूसरा खेप में शाम 4:00 बजे से लेकर 7:05 तक कटौती किया जाएगा
- तो वहीं दूसरी ओर मैनपुर, धवलपुर, इंदा गांव, यहां पर बिजली कटौती टाइम टेबल अनुसार सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:05 तक कटौती रहेगा तो दूसरा खेप में शाम 7:00 बजे से लेकर रात 10:05 तक बन्द रहेगा
- उसके बाद है बिंद्रा नवागढ़, कोसमी, गोहरपदर, इन फीडर में दोपहर 1:00 बजे से शाम के 4:05 तक कटौती होगा और रात्रि 10:00 से लेकर 1:05 तक कटौती किया जाएगा उसके बाद ही बिजली बहाल किया जाएगा
बताते चलें कि यह टाइम टेबल छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी किया गया है जिसमें गरियाबंद जिले के विभिन्न बिजली घरों की टाइम टेबल सेट किया गया है और इन्हीं निर्धारित समय सीमा के अंदर बिजली की कटौती करने का प्रावधान है जिससे कि अन्य जगह उसी टाइम को लोड करके बिजली व्यवस्था बहाल किया जा सके यह समय सारणी 28, मार्च, 2021 से लेकर 02, अप्रैल, 2021 तक जारी रहेगा समय पर इसको परिवर्तन किया जाता रहेगा
