पाटन। ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम महुदा निवासी कुलेश्वर सिन्हा का आकस्मिक निधन हो गया। .जिनके पुत्र नहीं होने के कारण उनकी पुत्रियों के द्वारा महुदा में स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार सहित अंतिम संस्कार की सभी रस्म पुत्रियों द्वारा किया गया.जिसमें आसपास के ग्रामीण सहित सिन्हा समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए. स्वर्गी कुलेश्वर सिंहा के तीन पुत्रियों में नेहा सिन्हा, प्रिया सिन्हा, श्वेता सिन्हा हैं.इस मौके पर स्वर्गीय कुलेशवर सिन्हा के बड़े भैया लक्ष्मण सिन्हा सहित सिन्हा समाज के लोग व ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
महुदा में बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि
