क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए,,,घर पर रहेंगे क्वारंटीन

देश में जानलेवा कोरोना वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है. संक्रमण के ताज़ा मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. इस बीच क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सचिन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. हालांकि, सचिन के परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.कोरोना संक्रमित होने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा, “हल्के लक्षण के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मैंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है. इसके अलावा मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहा हूं. मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *