मनरेगा के रोजगार के सृजन में छत्तीसगढ़ पूरे देश मे प्रथम व चौथी किश्त भी पहुँची किसानों के खातों में-आकाश दीक्षित

छुरा। अधिवक्ता आकाश ने कहा रोजगार गारंटी के योजना के तहत रोजगार देने के मामलों में देश मे प्रथम पायदान पर छत्तीसगढ़ है।इसको भूपेश बघेल सरकार की सफलता बताई।जब कोरोना मे रोजगार देने वाली सारी इकाइयों ठप हो गई थी।तब सरकार की गरीबी हितैषी नीति के तहत मनरेगा का सफल क्रियान्वयन हुआ।कोरोना काल मे मजदूर भाइयों को रोजगार दे कर लगातार राहत देने का कार्य किया है।यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंचयात मंत्री टी,एस सिंहदेव की सवेदंनशीलता से संभव हो पाया है।
किसानों को लगातार सरकार मजबूत व आर्थिक विकास कर रही है।कॉग्रेस पार्टी जो कहती है उसको पूरा करती है।न्याय योजना का पैसा किसानों के खातों में पहुचा।छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ न्याय हो रहा हैं पूरे देश मे समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर रिकॉर्ड बनाया।एक तरफ देश भर के किसान आंदोलन कर रहे थे।दिल्ली बॉडर में।केंद्र सरकार को किसान भाइयो की समस्या नजर नही आ रही थी।तभी प्रदेश की किसान हितैषी सरकार ने 21,5 लाख किसानों का 91,5 लाख मैट्रिक टन समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर देश मे रिकॉर्ड बनाया।देश मे एक मात्र राज्य छत्तीसगढ़ है जिंसने 2500 प्रति क्विंटल में धान खरीदी की।गोधन योजना के तहत भी पशुपलको की एक अच्छी आमदानी दे रहे है।यह जन हितैषी सरकार है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है व अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लगातार प्रयासरत है।आकाश ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।पंचयात व स्वास्थ्य मंत्री टी,एस सिंहदेव व प्रथम पंचयात मंत्री अमितेश शुक्ल को आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *