अमलीपदर क्षेत्र के लोगो को होली पर हर्बल गुलाल उपलब्ध होगी, महिला समूहों द्वारा बनाया गया हर्बल गुलाल

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम अमलीपदर पर राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के अंतर्गत अमलीपदर कलस्टर में समूह के महिलाआें केे माध्यम से निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शनीय किया गया,
जिसमें हर्बल गुलाल, बडी आचार, अगरबत्ती आदी का प्रदर्शनीय किया गया, इस कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत अमलीपदर के सरपंच सेवन पुजारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण सतपति, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पकंज मांझी
ने विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन बिहान से जुडी स्व सहायता समूह की महिलाआें ने बडी मात्रा में हर्बल गुलाल तैयार किया है, हर्बल गुलाल बनाने में गुलाब, गेंदा, चांदनी, रात रानी, टेशू के फुलों सहित पत्ती एंव पालक भाजी, लालभाजी का उपयोग किया गया है, जो त्वचा को किसी तरह से नुकसान नही पहुंचाता।
इस दौरान ग्राम पंचायत अमलीपदर के सरपंच सेवन पुजारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस बार होली में हर्बल गुलाल का उपयोग किया जाए हमारे गांव के व क्षेत्र के बहनों के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया गया है, जिससे त्वचा को कोई नुकसान नही पहुचेंगा, उन्होने आगे कहा कि रासायनिक एंव अन्य प्रदार्थो से निर्मित रंग गुलाल से त्वचा संबधित खतरा होने की संभावना होती है लेकिन हर्बल गुलाल से त्वचा एंव शरीर नुकसान होने की खतरा नही रहता उन्होने बिहान के माध्यम से समूह के महिलाआें को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज महिलाए आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है, और इन हर्बल गुलाल का मांग गांव से लेकर जनपद और जिला स्तर तक देखने को मिल रहा है।

श्रीमती निधी‌ साहू ने news24 संवाददाता को प्रेस वार्तालाप पर बताया कि कोविड 9 महामारी को देखते हुए बहार का केमिकल युक्त गुलाल का उपयोग लोगों द्वारा ना करें इसलिए हमारे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान के महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से टमाटर,फलास के फूल लाल भाजी हल्दी कच्चा गोभी भाजी के द्वारा निर्मित किया गया है

साहित्यकार कलाकार संतोष पटेल ने news24 कैरेट संवाददाता को प्रेस वार्तालाप पर बताया कि महिलाओं आज पुरुषों से आगे है हम उनके काम को आगे बढ़ाने के लिए जागरुक बनाने पूर्ण कोशिश करेंगे जो आने वाले दिनों में और भी सामानों की निर्माण कर सकें।

प्रमुख रूप से विकासखंण्ड प्रबंधक हेमंत तिर्कि, संकुल स्तर संगठन के अध्यक्ष चंचला, रौशनी सिन्हा, खिर बाई, सिद्धि विनायक समुह के अध्यक्ष भारती पटेल , गीता निषाद देवेंद्री नागेश
गायत्री मांझी लक्ष्मी मांझी सरसों यादव, न्यूज 24 कैरेट संवाददाता कृष्ण कांत त्रिपाठी news24 कैरेट कैमरामैन विशाल यादव,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान के महिला बडी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *