असम में कांग्रेस की सरकार बनाने हो रहा है छत्तीसगढ़ के पैटर्न पर चुनाव प्रचार-राकेश ठाकुर

लखीपुर(असम)। कांग्रेस ने असम चुनाव की जिम्मेदारी सीएम भूपेश बघेल को सौपने के बाद,प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने असम में प्रचार की जिम्मेदारी प्रदेश के सभी शीर्ष नेताओ को दे दिया है। पाटन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता राकेश ठाकुर एवं जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला , जोन प्रभारी अश्वनी साहू सहित अन्य कांग्रेसी नेता इन दिनों असम के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार पर है। छतीसगढ़ के पैटर्न में असम में भी बूथ स्तर पर पहूच कर इस बार असम में कांग्रेस की सरकार बनाने चुनाव प्रचार कर रहे है।

बूथ लेबल पर प्रचार पहली बार
भले ही असम में कांग्रेस की सरकार कई बार बनी हो पर वहां का संगठनात्मक ढांचा असम के क्षेत्रिय दल व भाजपा की तुलना में कमजोर थी।सीएम भूपेश को प्रचार की कमान मिलने के बाद इस चुनाव में प्रचार का तरीका छतीसगढ़ के तर्ज पर हो रहा है।
असम के लखीपुर विधानसभा के छोटा महादा बूथ क्रमांक 39,मजखाल पूंजी 142,बॉलि 145,दिदारखुश 150,तेलीपारा 152, मोतीनगर 151 में बूथ मीटिंग कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने लोगो से निवेदन किया गया।
नेताओ का दावा है कि पिछली बार भाजपा के कब्जे में रही सीट इस बार कांग्रेस की झोली में होगी। राकेश ठाकुर, रूपेंद्र शुक्ला ने जीत के दावे के पीछे की वजहो को गिनाते हुए कहा कि ,कांग्रेस के चुनावी एजेन्डा में नो सीएए यानी गैर आसामी को बाहर का रास्ता दिखा कर बेरोजगारो को रोजगार देना प्राथमिकता में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *