दुर्ग। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच आज दूर्ग कलक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने एक बड़ा फैसला लिया है। कोरोना कंट्रोल करने के लिए यह आदेश दिया है कि दुर्ग,भिलाई,रिसाली, चरौदा समेत सभी शहरी क्षेत्रों में आज से ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लग गया है। सभी राजनीतिक आयोजन रैली सभा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वही होटल पैलेस क्लब में शादी समारोह नहीं होंगे अंत्येष्टि व शादी समारोह के लिए अनुमति लेनी होगी भले ही 50 लोग क्यों ना बुला रहे हो।

