जोगी कांग्रेस बजाएगी नंगाडा—-सतीश


उतई —होली का रंग फीका नही होगा प्रशासन के निर्देशों से
कॅरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन जहां एक ओर आये दिन नए नए आदेश नियम जारी कर रहा है वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी पार्टी के नेता भीड़ भरे आयोजनों में मस्त है जिस पर प्रशासन द्वारा मूक दर्शक बने रहना कोई कार्यवाही नही करना उनकी दोहरी नीति को स्पष्ट करता है ओर इनकी इन्ही नीतियों के चलते होली का रंग फीका नही होने देंगे और भाईचारे का यह त्योहार हर्षोल्लास मनाएंगे नंगाड़े भी बजेंगे उक्त बातें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)के रिसाली निगम चुनाव प्रभारी सतीश पारख ने एक लिखित व्यक्तव्य जारी करते हुवे व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि होली का यह त्योहार पूरे प्रदेश में हर्ष ओर उल्लास के साथ सभी धर्म सम्प्रदाय जाति के लोग मिलजुलकर मनाते आ रहे है जिस पर कॅरोना की मार नही पड़ने देंगे हम सभी मिल जुलकर अपने आप को सुरक्षित रखते हुवे यह त्यौहार मनाएंगे तथा प्रशासन की दोहरी नीति का विरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *