दुर्ग।प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरंतर नो पार्किग में खडे वाहनों पर चस्पा की कार्यवाही की जा रही है इंदिरा मार्केट दुर्ग में नो पार्किग में खडी दो पहिया वाहनो को क्रेन से उठाकर यातायात जोन कार्यालय दुर्ग लाया गया जप्त वाहनों के मालिकों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर एवं भविष्य के लिए समझाईस देकर वाहनों को छोडा गया।
इसी प्रकार उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम के द्वारा प्रतिदिन मोडीफाईड बाईक्स/सैलेन्सर एवं तेज रफ्तार बाईकर्स के विरूद्ध अभियान कार्यवाही की जा रही है। ऐसे वाहन वाहन चालको के वाहन जप्त कर न्यायालय पेश करने हेतु सुरक्षार्थ रखा गया है। विगत 06 दिवस में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 23 वाहनो को जप्त किया गया है जिसमें से 17 वाहनों पर न्यायालय द्वारा नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 1,80,000/-रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है और वाहनों के सायलेंसर को जप्त किया गया।

अपील/चेतावनी-दुर्ग भिलाई शहर के आम नागरिकों से यातायात पुलिस यह अपील करती है कि वे अपने वाहन नो पार्किग जोन, आम रास्ता, हाईवे में खडा ना करें एवं मार्केट में निर्धारित पार्किग स्थल में ही अपने वाहन खडा करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में अपनी भागीदारी दें।
इसी प्रकार सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल किया जा रहा है। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो यातायात वाट्सअप नंबर 9479192029 पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।
