पाटन।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केसरा में दो दिवसीय रामचरित मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री जी के ओएसडी आशीष वर्मा थे। अति आवश्यक कार्य के व्यस्तता के कारण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता हीरासिंह साहू,विशेष अतिथि गजानंद सिन्हा,भागवत सिन्हा सरपंच,हरीनाथ सिन्हा, नोमंत सिन्हा ने किया।
मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी हम सब के कण कण में बसे हैं, माता कौशल्या की मायका छत्तीसगढ़ है, और भगवान श्री रामचंद्र जी यहां की भांजे हैं जिसके कारण आज भी हम लोग अपने भांजे का पैर छूकर अभिवादन करते हैं,छत्तीसगढ़ सरकार राम वनपथ गमन के माध्यम से भगवान श्री रामचंद्र जी की आस्था को संजोए रखने का काम कर रही है।
इस अवसर पर तेजराम सिन्हा, यशवंत निषाद, नूरेंद्र सिन्हा,खेमलाल सिन्हा,नरेंद्र साहू,संतु सिन्हा,नरेश सिन्हा,हिरेंद्र,सुदामा, हलधर,शंकर सिन्हा,नारद सेन,नेहरू सिन्हा,अशोक सिन्हा,बसंत सिन्हा,परमेश्वर सिन्हा,बेदू,मनहरण सिन्हा,चोवाराम,सहित आयोजक समिति के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी सम्मिलित हुए।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र जी हम सबके कण कण में बसे हैं-अशोक साहू
