सेलूद एनसीसी केटेडस ने नशा मुक्ति अभियान पर निकाली जनजागरण रैली

पाटन। शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय सेलुद (बालक)के एनसीसी कैडेट्स ने केयरटेकर प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजीमेंट एनसीसी अंजोरा के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान पर जन जागरण के लिये रैली का आयोजन किया।  जिसमें नशा के दुष्प्रभाव नशे से होने वाली बीमारियों और नशा से कैसे मुक्त हुआ जा सकता है उस विषय पर जनमानस को जानकारी दी। साथ ही नशा मुक्ति अभियान पर विद्यालय स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगता में प्रथम शिवानी ठाकुर, द्वितीय मानस वैष्णव,पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथमविकास पटेल द्वितीय मानसी यादवरंगोली प्रतियोगता में प्रथम सोम कुमार द्वितीय सविता देशमुख रहे। सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य श्रीमती एमबी बंजारे ,उपप्राचार्य एल.एन साहू द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं स्टाफ उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *