इंद्रावती एवम महानदी के कर्मचारियों ने लगाए कोरोना वैक्सीन शिविर में अब सभी शासकीय सेवकों को लगाई जाएगी वैक्सीन


नवा रायपुुुर। विभागाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में 10 बिस्तर अस्पताल, इंद्रावती भवन के सामने कोरोना वैक्सीनेशन शिविर 17 मार्च से आयोजित की जा रही थी।उक्त अस्पताल में तकनीकी कठिनाइया देखते हुए अब कर्मचारियों को इंद्रावती भवन में कोरो ना वैक्सीन लगाई जाएगी।
संयुक्त मोर्चा के संयोजक कमल वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इंद्रावती व महानदी भवन में पदस्थ 45 वर्ष से अधिक 490 कर्मचारियों एवम अधिकारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कर्मचारियों ने वैक्सीन लगाने भारी संख्या में शिविर में आ रहे है।10 बिस्तर हॉस्पिटल में तकनीकी समस्या को देखते हुए अब शिविर दिनांक 23/03/2021 से ए ब्लॉक, भू-तल, जनसंपर्क विभाग, इंद्रावती भवन में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर दोपहर 11 बजे से आयोजित की जाएगी।अब शिविर में शासकीय सेवकों को वैक्सीन लगाने के लिए विभाग से जारी परिचय पत्र एवम आधार कार्ड लेकर आना होगा।स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों से संपर्क कर उम्र बंधन को समाप्त करते हुए अब समस्त शासकीय सेवकों को वैक्सीन लगाया जाएगा।शिविर का सफल आयोजन करने के मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल सक्रिय रही। उनके मार्गदर्शन में दस बिस्तर अस्पताल में पदस्थ डॉ अनुराग साहू एवम डॉ जयश्री साहू अपनी टीम के साथ शिविर को सफल बनाने काफी सराहनीय योगदान रहा।शिविर में शानदार व्यवस्था को लेकर कर्मचारी काफी संतुष्ट नजर आए।
पंजीयन के दौरान शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा शिविर स्थल पर शुगर/बीपी या अन्य बीमारी की जांच कर संबंध में प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी कमल वर्मा, रामसागर कौसले, डी डी तिग्गा, संतोष वर्मा,सत्येंद्र देवांगन,देवाशीष दास, अनिल मालेकर,भोला प्रसाद पटेल,योगेश निषाद आदि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग एवम व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रहे।
शिविर के आयोजकों ने रायपुर में कोरोना कहर को देखते हुए विभागाध्यक्ष एवम मंत्रालय के शासकीय कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *