पाटन ब्लॉक के नंद घरों मे किया गया आधार शिविर का आयोजन

पाटन। वेदांता के नंद घर परियोजना जो कि हुमाना पीपल टू पीपल संस्था के सहयोग से  दुर्ग जिले के  पाटन ब्लॉक  में  चलायी जा रही है। जिसमें पाटन ब्लॉक के सभी गाँवो के नंद घर आंगनबाड़ीयों में आधार शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत सरपंच के सहयोग से कराया जा रहा है।  इस आयोजन के तहत ग्राम सेलूद में ग्राम पंचायत के सहयोग से 3 दिवसीय आधार शिविर का आयोजन कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया है।जिसमें लगभग 200 लोगों का आधार कार्ड सम्बंधित कार्य किया गया। इस शिविर में जिन लोगों का आधार नहीं बना था व जिनके आधार में त्रुटि थी उसका सुधार किया गया। इस आयोजन के तहत अब तक पाटन ब्लॉक के 14 गाँवों में लगभग 1650 लोगों (बच्चे, महिलाओं एवं पुरुषों) को लाभ मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *