गरियाबंद पुलिस कप्तान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों का लिये क्राईम मीटिंग समस्त थाना प्रभारियों को शीघ्र अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत के संबंध में लगाये फटकार आगामी होली त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गुण्डा -बदमाशों के उपर कार्यवाही करने के दिये निर्देश मीटिंग के दौरान कहा की जन चौपाल, अभिव्यक्ति के संबंध में अंजोर रथ के माध्यम से अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गांव के लोगों को जागरूक करें समस्त थाना प्रभारियों को यातायात में विशेष सुधार के दिये निर्देश CCTNS/CCTV camera के अपडेट के संबंध में दिये निर्देश थाना क्षेत्रों में बीट सिस्टम को मजबूत बनाने के दिये कड़े निर्देश

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी के दिशा निर्देश एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज डॉ आनंद छाबड़ा के मार्गदर्शन में गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के द्वारा गरियाबंद पुलिस के कार्यो को और बेहतर करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लिये। क्राईम मीटिंग में पुलिस कप्तान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शीघ्र अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत निकाल के संबंध में फटकार लगाये उन होने कहा की थाना स्तर पर विवेचकों का मीटिंग लेकर लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत की संख्या कम हो। मीटिंग के दौरान आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गुण्डा-बदमाशों में विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने का दिये कडे़ निर्देश साथ ही साथ होली त्यौहार में कोरोना के गाईड लाईन का पालन करते हुये आमजन के द्वारा होली त्यौहार मनाने के लिए शांति समीति का बैठक लेने के दिये निर्देश। उन हो ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से ‘अभिव्यक्ति’, यातायात के नियमों के संबंध में अंजोर रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। विशेष कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करें। साथ ही साथ सीसीटीएनएस में ऑनलाईन एफआईआर, डाटा सिंक, रोजनामचा एंट्री, कॉमन डेसबोर्ड का उपयोग के संबंध में थाना प्रभारियों को विशेष रूचि लेकर कार्य करने के दिये निर्देश एवं सीसीटीवी कैमरें का प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने कहा की सीसीटीवी कैमरा सही चालू हालत में है कि नही साथ ही रिकार्डिंग हो रहा है कि नही की जानकारी हमेसा थाना प्रभारी को होना चाही। पुलिस कप्तान के द्वारा बीट सिस्टम को बजबूत करने के लिए थाना प्रभारियों को थानों में बीट बनाकर बीट प्रभारियों को अपने-अपने बीट भ्रमण के लिए भेजने के दिये निर्देश। क्राईम मीटिंग में अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद/मैनपुर रूपेश डाण्डे, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, थाना प्रभारी गरियाबंद, थाना प्रभारी राजिम, थाना प्रभारी, पाण्डुका, थाना प्रभारी फिंगेश्वर, थाना प्रभारी छुरा, थाना प्रभारी अजाक, थाना मैनपुर, थाना प्रभारी देवभोग के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *