कोठीगांव में मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रेवेद्व दीक्षित.

छुरा ….परियोजना भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद में संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम के द्वारा छुरा विकासखंड के अंतिम छोर उड़ीसा बॉर्डर के समीप ग्राम कोठीगांव में मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 के प्रभाव से बच्चों की स्कूल, खेलकूद, मनोरंजन एवं विभिन्न दैनिक दिनचर्या में पाबंदी होने से बच्चो के मनोदशा में नकारात्मक प्रभाव पड़ा है जिसमे सकारात्मक परिवर्तन हेतु विभिन्न गतिविधि किया गया। जिसमे कोरोना के लक्षण इससे छोटी छोटी सावधानिया के माध्यम से कैसे बचाव किया जा सकता है।कार्यक्रम में बताया गया कि हमे क्या करना है 1.हमे नियमित साबुन से हैंडवॉश करना चाहिए।
2.हमे भौतिक दूरी बनाकर रहना चाहिए।
3.किसी भी सार्वजनिक जगह जैसे बाजार,अस्पताल, बसस्टैंड, आदि जगहों पर मुँह में मास्क या गमछा बांधकर जाना चाहिए।
क्या नही करना है
1.भीड़ भड़ाका वाले स्थानों में जाने से बचना चाहिए।
2.हमे अभिवादन करते समय एक दूसरे के साथ हाथ नही मिलाना चाहिये।
3.किसी वस्तु को छूने के बाद अपने हाथो से मुँह, चेहरा या शरीर के अन्य भागों को नही छुना चाहिए। चाइल्ड लाइन गरियाबंद के परियोजना समन्वयक महेंद्र दास मानिकपुरी ने
इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया तथा बच्चों को कोरोना वारियर्स के बारे में बताया गया कि आपातकालीन, संवेदनशील स्थिति में जो व्यक्ति विशेष के द्वारा हमारा सहयोग किया जा रहा है वह हमारा वारियर है जैसे डॉक्टर, पुलिसकर्मी, नर्स, सफाई कर्मी ,दूधवाला सब्जी वाला,और अन्नदाता भी वॉरियर है जिन्होंने सभी कार्य बंद होने के बावजूद अपने कार्य को सक्रिय रखा इसके साथ हमारे माँ पापा भी वॉरियर है जिन्होंने इस स्थिति में हमारा सबसे ज्यादा देखभाल कर रहे है। वर्तमान समय काफी संवेदनशील है, हमे अपने बच्चो की उचित देखभाल करने की जरूरत है ताकि बच्चे गलत मार्गो में न जाये, आपराधिक गतिविधियों से बचे जिससे बाल अधिकार को सुरक्षित किया जा सके।
बच्चो के उत्साहवर्धन एवं मनोबल को बढ़ाने हेतु वारियर पहचानो, प्रोजेक्टर में फ़िल्म प्रदर्शन, खेल व गीत के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया गया जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागियों के रूप में भाग लिए चाइल्ड लाइन के द्वारा सभी बच्चो को कलम,डायरी,मास्क,सेनेटाइजर वितरण कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रमुख श्याम लाल सोरी, विजय लाल सेन, सेवती बाई,टिकेश्वरी ध्रुव,खगेश्वर पटेल,चंद्रिका तथा चाइल्ड लाइन टीम उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *