पाटन। शास.उ.मा.शाला तेलीगुन्ड्रा में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 25 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू,सभापति जप दिनेश साहू के द्वारा वितरण किया गया।
सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल मिलने से बहुत खुश हुए छात्राओं ने कहा कि अब हमें पैदल स्कूल आना नहीं पड़ेगा, साइकिल से स्कूल आएंगे और हमें पढ़ाई में भी ज्यादा समय मिलेगा।
अतिथियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए साइकिल का वितरण किया। और सभी से अपील किया कि मास्क का प्रयोग एवं 2 गज की दूरी का पालन अवश्य करें।
इस अवसर पर सरपंच मनीष पटेल, प्रभारी प्राचार्य एनके ध्रुव, डॉक्टर के के साहू सेक्टर प्रभारी, उत्तम साहू, पुरुषोत्तम, शिक्षक गण एवं छात्राएं उपस्थित थे
तेलीगुंडरा में 25 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल वितरण किया गया
