दुर्ग। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने 29 मार्च 2021 को होली के अवसर पर आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर ने होटल बार, असैनिक विनोद गृह, व्यवसायिक क्लब व सैनिक कैंटीन व भाण्डागार 29 मार्च 2021 सोमवार को पूर्णतः बंद रखें जाने केे दिये निर्देश। इस दौरान किसी भी प्रकार मदिरा का विक्रय होने पर कड़ाई से कार्यवाही की जायेगी।
होली के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित इस दिन बंद रहेगी शराब दुकानें
