बगैर नंबर के ट्रैक्टर में किया जा रहा था प्रतिबंधित कौहा लकड़ी चिरान का परिवहन

पाटन।क्षेत्र में प्रतिबंधित कौहा पेड़ो की अंधाधुंध कटाई जोरो पर है। गाँव गाँव मे लकड़ी कोचिया सक्रिय जिनके द्वारा किसानों को रुपयों की लालच देकर पेड़ काटने सौदा किया जाता है। वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद भी लकड़ी माफिया अवैध कटाई कर रहे है।

शुक्रवार को ग्राम घूमा के पास प्रतिबंधित कौहा मिक्स चिरान जलाऊ का अवैध परिवहन करते ट्रेक्टर जप्त किया गया। वाहन के इंजन में।कोई नंबर नही लिखा था। वाहन ग्राम सांतरा निवासी बुद्धदेव चन्द्राकर का बतलाया जा रहा है। जिसमे जलाऊ लोड कर ईंट भट्ठा मर्रा ले जाया जा रहा था। जिसे वनरक्षक गोवर्धन नेताम द्वारा पकड़ा गया। उन्होंने तत्काल डिप्टी रेंजर पाटन को सूचित कर वाहन पाटन डिपो में जप्त कर रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *