? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
राजिम। गोधन न्याय योजना में 32 करोड़ का घोटाला दिखाई पड़ रहा है। उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने आगे बताया कि भूपेश सरकार के मंत्री लगातार बयानबाजी से बता रहे हैं कि सरकार ने 2 ₹ किलो के दर से 80 करोड़ रुपये का गोबर खरीदा है। जबकि बुधवार को एक चैनल में बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने गोधन न्याय योजना में 24 लाख क्विंटल गोबर की ख़रीदी की है जिसे 4431 गौठनों में रखा गया है। 24 लाख क्विंटल गोबर ख़रीदी में 48 करोड़ ही खर्च होते हैं। यदि पूरे 80 करोड़ की खरीदी होती तो 40 लाख क्विंटल गोबर गौठनों में होना चाहिए। इससे स्पष्ट है कि या तो गौठनों से 16 लाख क्विंटल गोबर गायब कर दिया गया है या 32 करोड़ रु का बंदरबांट सरकार ने अपने चहेतों को कर दिया है।
संदीप शर्मा ने गौ धन न्याय योजना में व्यापक भ्र्ष्टाचार की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी जांच की मांग की है साथ ही साथ लाभांश की प्रत्याशा में इस योजना में विगत चार महीनों से बिना किसी मजदूरी के संलग्न महिला समूह के कार्यकर्ताओं को शीघ्र ही मजदूरी या कथित लाभांश का भुगतान किया जाय
