ठेठवार यादव समाज पाटन राज के पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य सेलूद में जुटेंगे, 20 मार्च को रखी गई है बैठक

पाटन। पाटन राज ठेठवार यादव समाज के कार्यकारिणी की बैठक 20 मार्च शनिवार को यादव भवन सेलूद में रखी गई है। बैठक में आगामी 3 व 4 अप्रैल को होने वाले सामाजिक अधिवेशन के विषय पर चर्चा की जाएगी। पाटन राज के अध्यक्ष् नागेश्वर यदु ने इस बैठक में ज्यादा से ज्यादा समाजिक पदाधिकारी, समाज युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ सहित समाज के लोग जो शिक्षा जगत से जुड़े है उन सभी से उपस्थिति की अपील की गई है। इस वर्ष पाटन राज के पदाधिकारियो का चुनाव भी होगा। 20 मार्च को आयोजित बैठक में जिला प्रशासन द्वारा जारी कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करते हुवे समाज हित मे चर्चा की जाएगी। यह जानकारी ठेठवार यादव समाज के पाटन राज उपाध्यक्ष् बलराम यादव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *