फेडरेशन गरियाबंद का बैठक 21 मार्च को…प्रान्ताध्यक्ष के उपस्थिति में होगा जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई गरियाबंद का बैठक आगामी 21 मार्च को श्री साईं मन्दिर सभा कक्ष में दोपहर 1 बजे रखा गया है।जिसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का नए सिरे से विस्तार किया जाएगा।संघ के जिलाध्यक्ष श्री अशोक तिवारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रान्ताध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा के उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जावेगा।श्री तिवारी नें राजिम,फिंगेश्वर गरियाबंद,छुरा,मैनपुर एवं देवभोग ब्लॉक के समस्त प्रतिनिधि और सहायक शिक्षक संवर्ग से अपील किया है कि उक्त बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।तथा कोविड-19 के नियमों का पूर्ण परिपालन करते हुए बैठक में अपनी उपस्थिति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *