पाटन। जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक अपने कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि मुझे क्षेत्र की जनता ने अपना मत रूपी आशीर्वाद प्रदान किया था। मैं क्षेत्र की जनता का सदा ऋणी रहूँगा मेरी कार्य और मेरी मनसा सिर्फ जनता की परेशानियों को समाधान के लिए प्रयास करना है। मुझे यकीन है कि मेरे हर प्रयास में क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है जिसके बदौलत मैं हर संभव उनकी सेवा जतन कर पा रहा हूँ। रविवार को ग्राम झीट से जनता दरबार शुरू हो रहा है जिसमें ग्रामीणों के मूलभूत समस्याओं को जैसे विधवा पेंशन, नया राशनकार्ड APL , राशनकार्ड में नाम जोड़ना व राशनकार्ड वितरण ,आवास , घरेलू गैस अन्य समस्याओं को समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के योजनाओं को गाँव गाँव तक पहुंचा कर क्षेत्र के मतदाताओं ने जो सेवा करने का जो अवसर प्रदान किया है। उसमें मैं खरा उतरने का हर सम्भव निरंतर प्रयास जारी है। जिसमे सभी लोगो का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मिल रहा है मैं चाहता हूँ कि यह विश्वास और आशीर्वाद इसी प्रकार बना रहे।
