सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के रूपेश साहू बने जिला संयोजक ,,,,,,,भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद । विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के मुखियाओं द्वारा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ गरियाबंद जिला संयोजक के रूप में मैनपुर हरदीभाठा निवासी युवा ऊर्जावान संघर्षशील सूचना के अधिकार अधिनियमो के जानकार रूपेश साहू को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रेस विज्ञप्ति में साहू ने बताया कि पार्टी संगठन की ओर से मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। सत्यमेव निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यो का निर्वहन करने के लिए कृत संकल्पित रहूंगा। इस नवीन दायित्व के लिए प्रदेश संगठन, जिला संगठन, वरिष्ठ नेताओ सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों का हृदय से आभारी हूं। इसके साथ ही मै सभी भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन से प्राप्त निर्देशो का सतत पालन करते रहूंगा। उनके भाजपा सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर इष्ट मित्रों सहित तमाम चहेतों ने हृदय से धन्यवाद संप्रेषित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *