रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20: सचिन-युवराज की विस्फोटक पारी, वेस्टइंडीज को हराकर भारत फाइनल में

रायपुर। रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के पहले सेमीफाइल मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रायन लारा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये पहले सेमीफाइनल में रोमांच अपने चरम पर था. आखिरी गेंद तक रोमांच बना रहा. वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. भारत की ओर से आखिरी ओवर इरफान पठान ने डाला. लेकिन पठान ने आखिरी ओवर में केवल 4 रन दिये और एक विकेट चटकाया. पठान ने पहला गेंद डॉट फेंका, दूसरी गेंद पर एक रन, तीसरी गेंद पर देवनारायण को रन आउट कर दिया. चौथी गेंद में कोई रन नहीं बने. पांचवीं गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दो रन बनाये. अब आखिरी गेंद पर लारा की टीम को जीत के लिए 13 रन बनाने थे. आखिरी गेंद में भी पठान ने कोई रन नहीं दिये.

वेस्टइंडीज को 12 रनों से हराकर भारत रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के फाइनल में जगह बना लिया है. भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 6 विकेट खोकर केवल 206 रन ही बना पायी. वेस्टइंडीज की ओर से स्मिथ ने 36 गेंदों में 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 63 रन बनाये. जबकि देवनारायण ने 59 और लारा ने 46 रनों की पारी खेली.

युवराज ने एक ओवर में जमाये 4 छक्के, इतिहास दोहराने से चूके

मोहम्मद कैफ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के गेंदबाज महेंद्र नागामुटो के एक ओवर में चार छक्का जमाया. पहले तीन गेंदों में जब युवराज ने लगातार तीन छक्का जमाया तो एक समय लगा जैसे वो फिर से 6 छक्कों की इतिहास दोहरा देंगे. इससे पहले युवराज को दो बार जीवनदान भी मिल चुका था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *