पाटन। ग्राम निपानी में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, विशेष अतिथि रमन टिकरिहा सभापति जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर,कमलेश नेताम वरिष्ठ कांग्रेसी, रवि सिन्हा सदस्य जप,मुकेश ठाकुर सेक्टर प्रभारी के करकमलों से संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा हमारे पाटन विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार शिक्षा,स्वास्थ्य,सिंचाई एवं सड़कों के विकास को पहली प्राथमिकता दी जा रही है, उसी कड़ी में आज आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण, आदिवासी सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, निषाद समाज के भवन को समाज को समर्पित किया जा रहा है। बहुप्रतीक्षित मांग ओदरागहन से रानीतराई चौड़ी सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चालू है। उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस चंद्राकर ने कहा आज भूपेश सरकार के कारण छत्तीसगढ़ में किसान एवं मजदूर बहुत खुश हैं, यहां की अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ है। केंद्र सरकार की नीति किसानों को बर्बाद कर देगी। सभापति रमन टिकरिहा ने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में आज हमें महसूस हो रहा है कि छत्तीसगढ़ियों का राज है,हमारी सरकारछत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखने का काम कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा हमारा जामगांव आर क्षेत्र नित नई विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्रीजी आभार एवं धन्यवाद देता हूं।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सीता सिन्हा,लेखनी वर्मा,नीरा पुल्सय साहू,नीलकंठ शुक्ला,चंद्रहास साहू,भोज रधुवंशी,उमेश वर्मा,योगेश ठाकुर, टोमन सिन्हा,संतोष ठाकुर,नरेंद्र ठाकुर, कुंज बिहारी सिन्हा, बहुर निषाद,कलीम खान, डॉ टी आर सिन्हा,झुमुक,गणेश साहू,बंशी सिन्हा,खम्हन ठाकुर,शेष कुमार, फत्ते सिन्हा,लोकेश,गिरवर सिन्हा,लतखोर,रमेश साहू,जयप्रकाश,प्यारी,कमलेश यादव,सहित सभी पंच एवं ग्रामवासी सम्मिलित हुए।
शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क एवं सिंचाई के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता-अशोक साहू
