पाटन। मंगलमूर्ति मारुति यज्ञ सेवा सत्संग समिति एवं ग्रामवासी ग्राम घुघुवा(क) के सहयोग से चौथे वर्ष नव दिवसीय नवकुंडीय श्री मनमानस महायज्ञ एवं श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 2 अप्रेल से 10 अप्रेल तक आयोजित की गई है। आयोजन की तैयारी को लेकर आयोजन समिति द्वारा गांव गांव में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
आयोजन के सम्बंध में आचार्य पवन द्विवेदी द्वारा बतलाया गया कि 2 अप्रेल को प्रायश्चित पूजन,जल यात्रा के साथ मंडप प्रवेश होगा। 3 अप्रेल को वेदी पूजन, अग्नि स्थापना, 4 से 9 अप्रेल तक प्रधान आहुति एवं 10 अप्रेल को सुबह 9 बजे पूर्णाहुति, अवभृथ स्नान एवं भंडारा का आयोजन रखा गया है।
04 अप्रेल से प्रतिदिन श्रीमद भागवत कथा दोपहर 2.30 से 6 बजे तक होगी। जिसमें कथावाचक महेश नारायण शास्त्री श्रीधाम वृंदावन होंगे। 2 एवं 3 अप्रेल को संतराम शरण ग्राम परसदाकला द्वारा हरिकीर्तन। 4 अप्रेल को राजहंस मानस परिवार अम्बागढ़ चौकी द्वारा मानस प्रवचन। 5,6 एवं 7 अप्रेल को दुष्यंत द्विवेदी का पंडवानी,8 अप्रेल को शोर सन्देश मानस परिवार द्वारा मानस प्रवचन, 9 अप्रेल को संगी जहुंरिया सत्संग रामधुनी राजिम की प्रस्तुति होगी।
मौके पर प्रमुख रूप से आचार्य पवन द्विवेदी, अवधेश शर्मा,सरपंच लोकेश्वर साहू,अरुण शर्मा, श्यामकिशोर शर्मा, घनश्याम ठाकुर, गंगाराम साहू,रामदेव साहू,रमेश यादव,नरेश निषाद,मोतीलाल देवांगन,गोपीराम निषाद सहित अन्य उपस्थित थे।
ग्राम घुघुवा(क) में 02 अप्रेल से 10 अप्रेल तक नव दिवसीय नवकुंडीय श्री मनमानस महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
