पाटन में सीएम के पुतला जलाने का प्रयास ,,पुलिस ने पुतला छीना तो विरोध में जलाए काले कपड़े

पाटन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रमनुसार पाटन विधानसभा के बठेना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौत पर राज्य सरकार के उदासीनता पूर्वक रवैया का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला नगर के आत्मानन्द चौक में पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने पुतला जलाने के पहले ही अपने कब्जे में लिया जिससे पुतला नही जल पाया लेकिन लगातार भूपेश बघेल एवं राज्य शासन के खिलाफ नारे लगाते हुए काले कपड़ो को जलाकर अपना विरोध प्रगट किया मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,लोकमनी चन्द्राकर एवं लालेश्वर साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है जिससे कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया है तीनो मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि बठेना में अनुसूचित वर्ग के एक ही परिवार के पांच लोगों का संदिग्ध मौत पर भी राज्य सरकार उदासीन रवैया अपना रही है जो निदनीय है इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर,खेमलाल साहू,लालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,मोनु साहू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चन्द्राकर,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर साहू,रवि सिंगोर,खेमलाल देशलहरे,कुणाल शर्मा, राजा पाठक,अनिल साहू,जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय,पार्षद योगेश निक्की भाले,पुरुषोत्तम तिवारी,हर्ष भाले, दिलीप साहू, दिलीप कुर्रे,विनोद अग्रवाल,के अलावा अन्य भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *