इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक राजपत्रित अधिकारी संघ ने, शैक्षणिक स्टाफ को कोरोना टीका लगाने की थी मांग, अवर सचिव तकनीकी शिक्षा ने आवश्यक कार्यवाही हेतु लिखा पत्र


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्रालय के पत्र क्रमांक 1157/37/CMS/2021/तक. शि./42 नवा रायपुर द्वारा तकनीकी शिक्षा संचालनालय को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है, जिस पर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के आदेश क्रमांक एफ 9-50/2020/तक.शि./42, अटल नगर दिनांक 13-2-2021 द्वारा, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबंधित सभी संस्थाओं की कक्षाएं दिनांक 15- 2 2021 से प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए गए। इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं विभागीय मंत्री जी से एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ ने राज्य के सभी शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन टीका लगाने हेतु निर्देशित किये जाने का अनुरोध किया था। साथ ही किसी शिक्षक को कोरोना होता है, तो अवकाश एवं कोरोनावायरस के कारण मृत्यु होने पर, 50 लाख रुपए आश्रित परिवार को अनुग्रह राशि स्वीकृत किये जाने की मांग कि थी। एसोसिएशन के पत्र पर कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग ने, तकनीकी संचालनालय को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *