सुपेबेड़ा में किडनी रोग से पीड़ित एक और मौत, अब तक 77 मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। जिले के बहु चर्चित गाँव सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी के चलते आज और एक मौत होने की खबर आ रहा है बताते चलें कि इस मौत के बाद आंकड़ा अब 77 पर पहुंच चुका है गाँव में मौतों का सिलसिला जारी है.जिसके चलते इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है लोग डरे सहमे हुए नज़र आते है दूसरी ओर शासन के प्रयास भी कमजोर दिखाई देता है।
किडनी बीमारी से जुझता गांव ने आज ओर एक जिंदगी को खोया है इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग व सरकार लगातार प्रयास में जुटे हुए है की इस बीमारी से लोगों को इज़ाज़ दिलाये पर कोशिशें पर पानी फिरता ये बीमारी लोगो को ग्रसित कर रहा है।
सरकार की तमाम घोषणाएं योजना किया हुआ वादा आज फिर से जवाब मांग रहा है कि कब थमेगा सुपेबेड़ा में मौत का सिलसिला सरकार ने सुपेबेड़ा के लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बात कही जा रही है पर जमीनी स्तर पर गांव में मौत का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ रहा है जो कि काफी चिंताजनक है।
इलाके के लोगों में दहशत का माहौल
ग्राम सुपेबेड़ा में बढ़ रहे मौत के आंकड़े और किडनी की बीमारी ने सुपेबेड़ा व आसपास रहने वाले गांव के लोगों में दहशत का मंजर पसरा है लोग इस रोग से उठना चाहते है पर हालात दिनों दिन गहराता जा रहा है
शादी विवाह के इस सीजन देवभोग के सुपेबेड़ा में मातम छा रहा है खबरों की माने तो अब रिश्ते नाते लोग भी आना कम कर दिए है ऐसे में मुसीबत का बादल चारों तरफ से छाया हुआ दिखाई देता है। ब्लॉक के आला अधिकारी जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार सुपेबेडा ग्रामीणों की जो समस्या है समाधान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *