? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरीघाट में वार्ड क्रमांक 3 का ट्रांसफार्मर विगत 15 दिन से खराब होने के कारण पूरे वार्ड में अंधेरा छा गया है एवं हाई स्कूल बिरिघाट में कक्षा संचालित हो रही है किन्तु विद्युत बाधित होने के कारण गर्मी से बच्चों को परेशानी हो रही है पंखे बंद पड़े हुए हैं तथा प्रोजेक्टर से बच्चों को पढ़ाने की जो गतिविधि होती थी वह भी नहीं हो पा रहा है कांग्रेस नेता भोज लाल ध्रुव ने न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया कि ऐसे में शिक्षक भी क्या करें बच्चे भी क्या करें गांव के प्रधान सरपंच सचिव को इन सभी समस्याओं को अवगत कराया जाता है लेकिन सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते हैं और बोलते हैं
हो जाएगा लेकिन नहीं हो पाता है इन समस्याओं का समाधान ब्लॉक के आला अधिकारी जिला प्रशासन राज्य प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं को समाधान करें।
