छुरा एवं कोठीगांव संकुल में हुवा सहायक शिक्षण सामग्री का वृहद प्रदर्शन

जिला शिक्षाधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक ने की शिरकत

संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा नेतृत्व में हुवा आयोजन

रेवेद्व दीक्षित…
छुरा…राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ एवं जिला परियोजना कार्यालय समग्र गरियाबंद के आदेशानुसार जिले के सभी संकुलों में सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है।इसी तारतम्य में छुरा एवं कोठीगांव संकुल में भी सहायक शिक्षण सामग्री के प्रदर्शनी का आयोजन शिक्षको के सहयोग से किया गया।प्रदर्शनी का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।शुभारंभ समारोह के मुख्यातिथि जिला शिक्षाधिकारी भोपाल तांडी थे।अध्यक्षता जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर थे।विशिष्ट अतिथि द्वय प्राचार्य पी एन पैकरा,बी आर सी सी महेश साहू,प्रधान पाठक द्वय सुखेश्वर पंकज,शिला भक्त,मीना घतोड़े,थे।जिला शिक्षाधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि घर मे मौजूद जो अनुउपयोगी सामग्री है उसको हम बहुत ही अच्छे ढंग से सहायक शिक्षण सामग्री बना सकते है।और कोरोना काल मे सभी शिक्षको द्वारा टी एल एम सामग्री बनाना एवम सी जी स्कूल डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन के समस्त कार्य सिख गए है।जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।साथ ही सभी अतिथियों ने अपने विचार प्रकट किए।सभी शिक्षको का उत्साह वर्धन किया।छुरा,कोठीगांव के संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा ने बताया कि शिक्षको द्वारा स्वप्रेरणा से सहायक शिक्षण सामग्री बनाकर प्रदर्शनी में भाग लिए है।गणित,विज्ञान,अंग्रेजी,हिंदी,पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों पर आधारित रोचक,सुंदर,भावयुक्त,तरह-तरह शिक्षण सामग्री का निर्माण हमारे शिक्षक साथियों के द्वारा किया गया है।सहायक शिक्षण सामग्री से पढ़ाने में रोचकता आती है।जिससे बच्चे और आसानी से शिक्षा ग्रहण कर सकते है।शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रयोग से कठिन विषयो की पढ़ाई एवं समझने में आसानी होती है।शिक्षा विभाग द्वारा नित नए प्रयोग करते हुए शिक्षा में गुणवत्ता लाने का प्रयास किया जा रहा है।जिससे बच्चों को पठन पाठन करने में सरलता महसूस हो।संकुल के सभी शिक्षको के द्वारा टी एल एम सामग्री का प्रदर्शन बहुत ही सरल तरीके से किया गया।आगंतुक अतिथियों ने टी एल एम स्टाल में जाकर जानकारी लिया गया।कार्यक्रम का संचालन रोहित नेताम,एवं मीना यादव ने किया।आभार प्रकट प्रधान पाठक सुखेश्वर पंकज ने किया।
सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा, विल्सन थॉमस,झमेश्वर ध्रुव,रोहित नेताम,संतोष साहू पेण्ड्रा समन्वयक,योगेंद्र साहू समन्वयक कनसिंघी,पंकज साहू समन्वयक चरौदा,,मीना यादव,हेमलाल साहू,शबीना नाज,सुनीता देवांगन,लता साहू,हिराकली वर्मा,चंद्रिका साहू,जगदीप दिवान,सुदामा लोधी,चंद्रभूषण निषाद,तरन्नुम अली,ललिता ध्रुव,चैतराम कुंजाम,तेजराम साहू,यशवंत गहरे,कन्हैया यादव,अशोक नागेश,लाकेश नागेश,मनीषा यादव,फुलसिंग ध्रुव,चेतन कंवर,हिराधर साहू,गायत्री रात्रे,हेमबाई ध्रुव,ईश्वर नेताम,पुनीत साहू, सहित छुरा एवं कोठीगांव संकुल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका साथी उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *