अमलीपदर क्षेत्र के लोगो को होली पर हर्बल गुलाल उपलब्ध होगी, स्वः सहायता समूह हर्बल गुलाल का निर्माण से

? ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में स्वः सहायता समूह के महिलाओं द्वारा इस बार होली का पर्व मनाने बडे पैमाने पर हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है, जानकार बताते है कि हर्बल गुलाल नुकसान दायक नही है, और इसका स्वास्थ्य पर कोई दुषप्रभाव नही पडता बल्कि यह त्वचा को ठंडकता प्रदान करता है यह अगर धोखे से आंख में भी चला गया तो इससे जलन नही होगा इसके अलावा इससे त्वचा और बालों को कोई नकुसान नही पहुंचता।

जनपद पंचायत मैनपुर के गोठान ग्राम बुडगेलटप्पा में गंगा माई स्वः सहायता समूह एंव ग्राम अमलीपदर के सिध्दी विनायक स्वः सहायता समूह द्वारा पालक, लाल भाजी, पलाश फुल के द्वारा हर्बल गुलाल का निर्माण किया जा रहा है इस समूह के माध्यम से निर्माण हेतु कलस्टर के पी.आर.पी निधि द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है, जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्यकार्यापालन अधिकारी नरसिंह ध्रुव एंव बिहान कार्यक्रम के विकाखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक हेमंत तिर्कि द्वारा महिलाओं को हर्बल गुलाल निर्माण करने में विशेष सहयोग दिया जा रहा है इस कार्य में गंगामाई एंव सिध्दी विधायक स्वः सहायता समूह के महिलाए लगातार कार्य कर रही है।

श्रीमती निधी‌ साहू ने news24 संवाददाता को बताया कि कोविड 9 महामारी को देखते हुए बहार का केमिकल युक्त गुलाल का उपयोग लोगों द्वारा ना करें इसलिए हमारे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान के महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से टमाटर,फलास के फूल लाल भाजी हल्दी कच्चा गोभी भाजी के द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

इस निर्माण कार्य में मुख्य रूप से युवा कांग्रेसअमलीपदर ब्लाक संगठन अध्यक्ष श्री पंकज मांझी आल इंडिया युथ कांग्रेस वर्कस कमेटी जिला महामंत्री गौतम कुमार साहू ने news24 कैरेट संवाददाता को बताया कि महिलाओं आज पुरुषों से आगे है हम उनके काम को आगे बढ़ाने के लिए जागरुक बनाने पूर्ण कोशिश करेंगे जो आने वाले दिनों में और भी सामानों की निर्माण कर सकें। सिद्धि विनायक समुह के अध्यक्ष भारती पटेल , गीता निषाद, देवेंद्री नागेश,गायत्री मांझी लक्ष्मी मांझी सरसों यादव राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान के महिलाओं एवं ग्रामीण शामिल रहे।

होली से पहले बाजार में उपलब्ध होगा हर्बल गुलाल

इस सबंध में बिहान कार्यक्रम के विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक हेमंत तिर्कि ने बताया कि होली पर्व से पहले स्वः सहायता समूह के द्वारा बडे पैमाने पर हर्बल गुलाल तैयार कर लिया जायेगा, और बाजार में इसकी उपलब्धता भी करा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *