धमधा के साप्ताहिक बाजार में बलून भरते वक़्त फूटा सिलेंडर,आम लोगो मे अफरातफरी, अनहोनी टला, जनहानि नही ,,मामला हुआ दर्ज

धमधा:- दुर्ग जिले के धमधा थाना इलाके के साप्ताहिक बाजार पर टाटा एस वाहन में गैस सिलेंडर से बलुन से हवा गैस भर रहा विनोद कुमार लखानी पिता कन्हैया लाल लखानी बेमेतरा गैस लिंकेज होकर फटने से गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं इस घटना से साप्ताहिक बाजार में अफरा तफरी मच गया।जिसकी सुचना पर धमधा पुलिस धटना स्थल पहच कर झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय दुर्ग में इलाज हेतु भर्ती कराया। वही मामला दर्ज कर तफ्तीश में धमधा पुलिस जुट गई है।क्योंकि बलून से हवा भरना आम बात है, और इस तरह आम पब्लिक के बीच सिलेंडर फटना एक गम्भीर बात है।क्योकि बलून वाले के पास अक्सर बच्चो की भीड़ रहती है।जो जाने-अनजाने में बड़े हादसे का रूप ले लेती है।
चूंकि दिनदहाड़े धमधा नगर के साप्ताहिक बाजार में हुई यह घटना से आम नगरवासी भयभीत है।ज्ञात हो कि नगर में इस तरह के हादसे का यह पहला मामला है।जो साप्ताहिक बाजार में उपस्थित लोगों के लिये जानलेवा साबित हो सकती थी।पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लेकर मामले की जांच में लग गयी है।आगे जाँच के बाद सिलेंडर ब्लास्ट के कारण का पता लग पायेगा।जिसका नगरवासी इंतज़ार कर रहे है,क्योंकि लोगी में इस घटना से दहशत व्यवप्त हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *