सेलूद में बैगा स्व.निहाली यादव की पुण्यतिथि मनाई गई

पाटन। विकासखण्ड के ग्राम सेलूद के ग्राम बैगा स्व. निहाली राम यादव की पुण्यतिथि आज मनाई गई। आज से पच्चीस साल पहले निहाली राम यादव का आज ही दिन स्वर्गवास हुआ था। जब तक वो जीवित रहे तब तक ग्राम बैगा का कार्य किया साथ ही साथ वो स्वयं सिंचाई विभाग में कर्मचारी के रूप में भी सेवा प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमती खेमिन साहू सरपंच ग्राम पंचायत सेलूद, खेम लाल साहू अध्यक्ष भाजपा मध्य मंडल, रमेश देवांगन, मन्नू यदु पंच , राम सिंग पठारी, छेदू राम यादव, नेतराम यादव सीता राम यादव, चन्द्र कुमार धनकर, सुरेन्द्र बन्छोर लोकनाथ साहू, सुरेन्द्र कुर्रे , संजय यादव, जगेशर यादव, नेतराम यादव, लल्लू यदु, घासीराम देवांगन,टोपू राम धनकर ,जीवन यादव उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *