अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक पीड़ितो को 36 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

कांकेर- अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक आज अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें 09 पीड़ितो को 36 लाख रूपये स्वीकृत किया जाकर नियमानुसार प्रथम किस्त की राशि पीड़ितो के बैंक खाता में जारी करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि एवं सदस्य सुनील गोस्वामी, उप संचालक लोक अभियोजन कांकेर जी.आर. कोशले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर जे.एल. उइके, सहायक उपपुलिस अधीक्षक अजाक कृष्ण कुमार कोड़ोपी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग माखनसिंह ध्रुव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *