पाटन। समीप के ग्राम पंचायत औरी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 93 वरिष्ठ नागरिकों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा बस की व्यवस्था कर 64 महिला एवं 29 पुरुष का टीकाकरण करवाया गया।टीका लगने के बाद ग्राम पंचायत औरी के सरपंच श्रीमती कंचन उत्तरा सोनवानी द्वारा सभी बुजुर्ग महिलाओं को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। मौके पर पंचायत सचिव रामेश्वरी साहू, पुष्पा कुर्रे,त्रिवेणी बांधे, कीर्ति चन्द्राकर, अश्वनी टंडन,सभी मितानिन रमैया यादव,यसोदा साहू,मधु जांगड़े,कमल चन्द्राकर, दिलीप ,कोटवार हीरादास मानिकपुरी,हेमंत कोसले, दुष्यंत बंजारे सहित अन्य उपस्थित थे।
औरी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग को लगा कोविड-19 टीका ग्राम पंचायत ने किया महिलाओं का सम्मान
