देश की निरंतर उन्नति में हम महिलाओ की है विशेष योगदान–हर्षा लोकमनी,,, कृषि विज्ञान केन्द्र पाहन्दा (अ) में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

पाटन। 8 मार्च 2021 को कृषि विज्ञान केंद्र पाहन्दा (अ) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एव संस्था प्रमुख डॉ विजय जैन ने देश को आगे बढ़ाने हेतु महिलाओं की योगदान की विस्तृत चर्चा की एव महिलाओं द्वारा समूह के माध्यम से किये गए कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग उपस्थित थी। इस अवसर पर श्रीमती चंद्राकर ने अपने उद्दबोधन मे कहा – ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है,वहाँ देवताओं का वास होता है, ज्ञान, धन और शक्ति तीनो की अधिष्ठात्री देवी ही है, महिलाएं देश की तरक्की में अपना सम्पूर्ण योगदान कर रही है महिला चाहे तो हर कार्य करने में सक्षम है, महिलाओं की उपस्थिति से ही घर परिवार का वातावरण अच्छा रहता है, बच्चो में अच्छा संस्कार आता है और देश को एक नई दिशा प्राप्त होती है समूह के माध्यम से महिला बहनें कृषि के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है वह अत्यधिक सराहनीय है महिलाओं के योगदान से ही देश निरंतर उन्नति कर रहा हैउन्होंने कहा कि महिलाएं साक्षर होगी औऱ नवीन उन्नत शील कार्य करेगी तो सदैव आगे बढ़ती रहेंगी, उन्होंने सभी बहनो को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महुदा की मां अम्बे बटेर पालन महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नंदनी साहू एव सचिव मोगरा साहू उपस्थित थी, जिन्होंने बटेर पालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में कुरुदडीह की तीन महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी,कृषि विभाग से कीर्ति लता वर्मा ग्रा. कृ. वि. अ. द्वारा केंचुआ खाद की गुणवत्ता के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गईं की हम कैसे खाद बनाये की मापदंड में खरा उतरे। कार्यक्रम में उपस्थित लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन ने उपस्थित सभी बहनो को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृषि विज्ञान केन्द्र से ललिता रामटेके मृदा वैज्ञानिक, नीतू स्वर्णकार वैज्ञानिक सस्य विज्ञान, आरती टिकरिहा प्रक्षेत्र प्रबंधक, श्वेता श्रीवास्तव कार्यक्रम सहायक, डॉ पी बी राहंगडाले वैज्ञानिक सहित आसपास की महिला बहने उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *