दुर्ग। छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कालेज राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा आयोजित 8 मार्च को आनलाइन आफलाइन महिला दिवस समारोह 2021, में दुर्ग विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ अरुणा पलटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं।
एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे से हुई चर्चा अनुसार एसोसिएशन ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर सम्मानित करने आनलाइन एवं आफलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ अरुणा पलटा तथा विभिन्न संस्थाओं की महिला प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों, आफलाइन एवं आनलाइन उपस्थित हुए।कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ, स्वागत भाषण में प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में तथा एसोसिएशन के बारे में बताया एवं कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय कुलपति व अन्य सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं की महिला सदस्यों ने, गीत, ड्रामे की शानदार प्रस्तुतियां दी। माननीय कुलपति महोदया द्वारा अपने उद्बोधन में, विस्तार से नारी शक्ति एवं महिलाओं के लिए शासन द्वारा बनाए विभिन्न उत्पीड़न रोकने संबंधी कानूनों के बारे में बताया। संस्था की प्राचार्य डॉ श्रीमती वर्षा चौरसिया ने महिलाओं के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ श्रीमती रचना सिंह ने किया, तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती ममता अग्रवाल, डॉ श्रीमती हिमानी अग्रवाल, डॉ श्रीमती शांति शर्मा, नेहा त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मराठी नृत्य लावणी पर डॉ नमिता आगरकर ने शानदार प्रस्तुति दी, कार्यक्रम के दौरान कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने संस्था के प्रो शिवानंद कामडे द्वारा कोरोना पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की तकनीक शिक्षा, शोध कार्य एवं सामाजिक कार्य में भागीदारी हेतु, श्रीमती ममता अग्रवाल, डॉ श्रीमती हिमानी अग्रवाल, डॉ श्रीमती रचना सिंह, डॉ के सुमित्रा, डॉ आरती चौबे, श्रीमती मोनिका कन्नौजे, सुश्री मोनिका दास तथा श्रीमती शोभा मालीवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ साजी चाको, डॉ डी के एस सोलंकी, पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, ईश्वर सिंह, विवेक वर्मा, हुसैन उल्ला खान, अनिल सोनी, अनिल देवांगन, विनय मिश्रा, आदि उपस्थित थे।
महिला दिवस पर मुख्य अतिथि दुर्ग विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पलटा, ने महिला शिक्षकों को बांटे प्रशस्ति पत्र
