गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज सुबह ग्राम बठेना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली

भिलाई। दुर्ग जिले के ग्राम बठेना में शनिवार को हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का रहष्य दो दिन बाद भी नहीं सुलझ पाया है। इस बीच छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार की सुबह ग्राम बठेना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान एसपी प्रशांत ठाकुर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मकान के कमरे से लेकर जले हुए पैरावट तक का पूरे स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी प्रशांत ठाकुर उन्हें घटना को लेकर जानकारी देते रहे। गृहमंत्री ने इंटेलिजेंस टीम बनाकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में आईजी इंटेलिजेंस से भी बात की है।
बता दें कि जिले के बठेना गांव में शनिवार को एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले थे। पिता-पुत्र के शव जहां एक ही रस्सी से फंदे से लटके मिले। वहीं महिला और दो बेटियों के शव जली हुई हालत में पैरावट में मिले थे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इस आशंका में है कि पिता पुत्र ने पहले तीनों की हत्या कर बाद में फांसी लगा ली लेकिन अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इधर मामले में की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार की सुबह 6 बजे पाटन के बठेना गांव पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे। गृहमंत्री ने घटना स्थल पर एक-एक स्पॉट को ध्यान से देखा। जिस मकान में परिवार रहता था, उसका पूरा जायजा लिया। गृहमंत्री ने अफसरों से मामले की जांच गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *