बठेना कांड अपडेट: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित भाजपा के सभी विधायक पहुंचे बठेना

पाटन। थाना अंतर्गत ग्राम बठेना में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिलने के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक सहित भाजपा के सभी विधायक ग्राम बठेना पहुंचे।
भाजपा के सभी विधायक घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर जानकारी लिए। साथ ही पाटन थाना प्रभारी से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। भाजपा विधायक दल द्वारा मृतक के परिजनों को दशगात्र के लिये 1 लाख रुपये देने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *