दुर्ग। हाईटेक हास्पिटल भिलाई से शुक्रवार को गोविन्द राम साहू उम्र 51 वर्ष निवासी डोगरगांव जिला राजनांदगांव के स्वास्थ्य सुधार न होने पर एम्बुलेंस के माध्यम से हाईटेक हास्पिटल भिलाई से एम्स रायपुर भेजा गया। जिसकी यातायात व्यवस्था हेतु प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर यातायात के समस्त अधिकारी/ कर्मचारियो द्वारा मिलकर बनाये गये ग्रीन कोरिडोर एवं रायपुर पुलिस की सहायता से मात्र 34 मिनट में एम्बुलेंस को हाईटेक हास्पिटल भिलाई से एम्स हास्पिटल रायपुर पहुंचाया गया।

जिसमें हाईवे पेट्रोलिंग-01 के द्वारा पायलेटिंग किया गया तथा गुरूद्वारा तिराहा में सउनि उमाकांत यादव, आर.. सोनू चौहान, नेहरू नगर में सउनि पहलवान सिह, आर. अश्वन साहू, प्रिदर्शनीय कंटीग प्रआर. घनश्याम दुबे, सुपेला चौक में सउनि परवासी यादव, आर. राकेश जायसवाल, चन्द्रामौर्या में आर रितेश, सीएम चौक में उनि. बाबूलाल राय आर. हीरा, आर. फागुराम, मजार कंटिग निरीक्षक भारती मरकाम, प्रआर. राधेलाल, आर. जागेन्द्र, आर. ओमप्रकाश, आर. राहुल सोनी, पावर हाउस सउनि जोहन पन्ना, आर. संत मिश्रा, आशीष कंटिग प्रआर. सुशील पाण्डेय, खुर्सीपार गेट में सउनि चंद्रिका प्रसाद, डबरापारा सउिन संतोष श्रीवास्तव, जनता स्कूल कंटिग प्रआर. वीरेन्द्र दिल्लीवार, सिरसा गेट प्रआर अयोध्या प्रसाद, चरोदा कंटिंग प्रआर. तोप सिंह पोर्ते डीएमसी कंटिंग में सउनि निर्दोष एक्का आर. शिशुपाल ऑफ बडौदरा कुम्हारी हाईवे पेट्रोलिंग-04, द्वारा मोर्चा संभाला गया।
