बोरी क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत


धमधा—- बोरी क्षेत्र में पानी की किल्लत हो गई है कई गांवों का जलस्तर गिर गया है जिसके कारण पूरे क्षेत्र को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है कृषि कार्य के लिए किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 1 जितेंद्र साहू ने उक्त बातें कही भाजपा नेता लीलाधर वर्मा भी विशेष रुप से उपस्थित थे आगे कहा कि फसलों के साथ पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न होती जा रही है अगर छिदाड़ी बांध के पानी को आमनेर में छोड़ दिया जाता है तो पूरे क्षेत्र का वाटर लेबल वापस आ सकता है क्योंकि इस क्षेत्र में वाटर लेवल आमनेर नदी पर ही निर्भर रहती है जितेंद्र साहू ने प्रशासन से गिरते हुए जल स्तर पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही है ताकि जनता को परेशानी का सामना करना ना
पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *