दुर्ग. नगर पालिक निगम दुर्ग के गंजपारा, रामदेवमंदिर वार्ड, आमदी मंदिर वार्ड के कुल 8 करदाताओं ने निगम के वारंट वसूली दल को अपना बकाया टैक्स राशि कुल 2,63,976 रु0 जमा कराकर रसीद प्राप्त किये। निगम के राजस्व निरीक्षक नारायण सिंह यादव, सहा0राजस्व निरीक्षक शशीकांत यादव, और संजय मिश्रा के द्वारा वारंट वसूली करदाताआंें से व्यक्तिगत संपर्क कर बकाया करों की वसूली की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग के बड़े बकायादारों से बकाया टैक्स वसूल करने निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन वारंट वसूली दल का गठन किया गया है। जिनके द्वारा जिन करदाताओं को वारंट नोटिस तामिल हो गई है उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें बकाया टैक्स जमा करने प्रेरित करते हैं। इसके अंतर्गत गंजपारा वार्ड के माहेश्वरी ट्रेडर्स महेश कुमार टावरी, मनकी बाई साहू, बाबा रामदेवमंदिर वार्ड के गोमती बाई टावरी, भगवानदीन यादव, आमदी मंदिर वार्ड के सुधीर प्रकाश विनोद, यदविंदर सिंग, संजय कुमार संचेती, और मानिक दास द्वारा बकाया टैक्स जमा कर रसीद प्राप्त किया गया। अन्य बकायादारों से भी अनुरोध है कि निगम की कड़ी कार्यवाही से बचें, अपना बकाया सभी टैक्स जल्द से जल्द जमा कराकर नगर निगम को सहयोग प्रदान करें।
