6 महीने पहले हुई सीमेंटीकरण अभी से उखड़ने लगी मामला ग्राम मटंग का

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटंग के वार्ड क्रमांक 11 में 6 महीने पहले की गई सीमेंटीकरण अभी से खराब हो रही है जिसकी जांच करने गुरुवार को ग्रामीणों ने जनपद पंचायत पाटन के सीईओ मनीष साहू को ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों का कहना है कि सीमेंटीकरण कार्य करते समय गुणवत्ता पर ध्यान नही दिया गया । जिसके कारण 6 महीने पहले हुई सीमेंटीकरण एक बारिश में ही उखड़ गई है। इस संबंध में सरपंच डगेश्वरी वर्मा एवं पंचायत सचिव दीप्ति चन्द्राकर से भी बात की गई थी। लेकिन इस पर अभी तक ध्यान नही दिया गया। वार्ड वासियों का कहना है कि पूर्व सरपंच द्वारा वार्ड 9 से 11 तक सिमेंटीकारण के लिये 11 लाख रुपये की स्वीकृति के बाद पूरी गली सी सी नही हो पाई थी। जिसमे बाद वर्तमान सरपंच द्वारा भी 5 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया गया। उसके बाद भी अभी 2 गली में सीसी होना बाकी रह गया है। जो निर्माण कार्य हुआ है वह भी गुणवत्ताहीन है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा शासन के द्वारा जारी किए गए पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य की जांच कर वार्डवासियों की समस्याओं की निदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *